Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा का 64 वर्ष की उम्र में निधन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को मशहूर पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा का लुधियाना में निधन हो गया। पंजाबी गायक सुरिंदर 64 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरिंदर ने सुबह 7.30 बजे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में आखिरी सांस ली। सुरिंदर शिंदा के निधन के बाद पंजाबी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। वहीं फैंस भी गमगीन हैं। सभी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उन्होंने अस्पताल में एक ऑपरेशन करवाया था, जिसके बाद शरीर में इन्फेक्शन बढ़ गया था। इस कारण उन्हें सांस लेने आदि में दिक्कत आ रही थी, जिसके चलते उन्हें मॉडल टाउन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन ज्यादा तबियत खराब होने के बाद उन्हें डीएमसी में शिफ्ट कर दिया गया। 20 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और बुधवार को उनका निधन हो गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img