Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

पीवी सिंधु ने चीनी खिलाड़ी को हराया, साल का तीसरा खिताब जीता

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन के फाइनल में चीनी खिलाड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया है। पीवी सिंधु ने तीन सेट तक चले फाइनल मैच में चीन की वांग जी यी को 21-9, 11-21, 21-15 से मात दी। इस साल यह सिंधु का तीसरा खिताब है। इससे पहले वो कोरिया ओपन और स्विस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।

हालांकि, पहली बार उन्होंने सिंगापुर ओपन अपने नाम किया है। वो साइना नेहवाल के बाद दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने यह खिताब जीता है। वो यह खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय हैं। उनसे पहले साइना नेहवाल ने 2010 और साई प्रणीत ने 2017 में यह टूर्नामेंट जीता था।

दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी वांग जी यी के साइना को काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, अंत में उन्होंने जीत हासिल की। इस मैच में सिंधु ने शानदार शुरुआत की थी और पहला गेम 21-9 के अंतर से अपने नाम किया। उन्होंने सिर्फ 12 मिनट में पहला गेम जीत लिया था। सिंधु ने लगातार 13 प्वाइंट हासिल किए थे।

हालांकि, दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने वापसी की और 21-11 से दूसरा सेट जीत लिया। अब मैच बराबरी पर पहुंच चुका था और तीसरा सेट निर्णायक था। तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ और अंत में सिंधु ने 21-15 के अंतर से जीत हासिल की। इससे पहले सिंधु ने सेमीफाइनल मैच में जापान की साएना कावाकामी को 21-15, 21-7 के अंतर से हराया था।

राष्ट्रमंडल खेलों से पहले सिंधु का लय में लौटना भारत के लिए सुखद है। अब सिंधु से राष्ट्रमंडल खेलों में पदक की उम्मीद और ज्यादा हो गई है। सिंधु से पहले ही अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उनके सिंगापुर ओपन जीतने के बाद उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img