- दुकाने खुलने से हो रही है दिनभर चहल-पहल
जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: शासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन का स्थानीय पुलिस पालन नहीं करा पा रही है। कस्बे में बाजार खुलने के चलते दिन-रात चहल-पहल हो रही है। लापरवाही के चलते संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
कोरोना के संक्रमण की भयावह स्थिति होने के बावजूद स्थानीय जनता गंभीर होने का नाम नहीं ले रही है।
महामारी को रोकने के लिए शासन प्रशासन द्वारा लॉकडाउन घोषित किया गया है। फिर भी फलावदा पुलिस लॉकडाउन का पालन नहीं करा पा रही है। कस्बे में मुनाफाखोरी के लालच में बाजार खुल रहे हैं। व्यापारी खरीद-फरोख्त से बाज नहीं आ रहे हैं।
लॉकडाउन लागू होने के बावजूद बाजार गुलजार होने से चहल पहल बदस्तूर जारी है। कस्बे में बरती जा रही लापरवाही तथा लॉकडाउन को लेकर पुलिस की उदासीनता संक्रमण को निमंत्रण दे रही है। नगर में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

