- भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व भाजपा विधायक ने सौंपा चेक
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: प्रदेश के सीएम के आदेश पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व भाजपा विधायक ओमकुमार ने सिहोरा गिरधर में रचित के पिता को पांच लाख रुपये का चैक देकर आर्थिक मदद की।
सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व विधायक ओमकुमार व जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि जी ने पांच फरवरी को झालू रचित जाट हत्याकांड में रचित के ग्राम सिहोरा गिरधर उसके घर पहुंचकर परिवार व ग्रामवासियों के सम्मुख रचित के पिता धर्मेंद्र चौधरी को पांच लाख का चौक दिया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। जिसके लिए ग्रामवासियों व परिवार वालो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा संघठन का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

