Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

‘रईस’ के डायरेक्टर बोले, घमंड छोड़ो

CineVadi 2


शाहरुख खान की फिल्म रईस के डायरेक्टर राहुल ढोलिकया ने बॉलीवुड को पांच सलाहें दी हैं कि किस तरह से वह बॉक्स आॅफिस पर चल रहे खराब दौर से उबर सकता है। बॉलीवुड को बॉक्स आॅफिस पर लगातार मुंह की खानी पड़ रही है। एक के बाद एक फिल्म पस्त हो रही है। फिर चाहे वह बड़े बजट की फिल्म हो या फिर छोटे बजट की। कंटेंट के मामले में बॉलीवुड दर्शकों का मूड भांपने में पूरी तरह नाकाम रहा है।

इसकी ताजा मिसाल आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षाबंधन हैं। इन बड़ी बजट फिल्मों से दर्शकों ने पूरी तरह से मुंह फेर लिया है। सोशल मीडिया पर भी बॉलीवुड को कई तरह की सलाहें मिल रही हैं। लेकिन इस बीच शाहरुख खान के साथ ‘रईस’ जैी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर राहुल ढोलिकया ने बॉलीवुड को पांच सूत्री एक फॉमूर्ला दिया है। जिसके जरिये संभवत: फिल्में बॉक्स आॅफिस पर कुछ करिश्मा दिखा सकें। राहुल ढोलकिया ने यह सलाह अपने ट्विटर एकाउंट पर दी है।

अच्छी फिल्में बनाएं, प्रोडक्शन की लागत कम करें, टिकटों की कीमत में भारी कमी लाएं, तीन महीने के लिए ओटीटी पर फिल्म रिलीज न करें, घमंड छोडो, सबको साथ लेकर चलो।

राहुल ढोलकिया बॉलीवुड के उन डायरेक्टरों में से हैं जो विषय आधारित फिल्में बनाते हैं। गुजरात दंगों पर आधारित उनकी फिल्म ‘परजानिया’ में नसीरूद्दीन शाह, सारिका और जाकिर हुसैन जैसे कलाकार थे। राहुल ढोलकिया को ‘परजानिया’ के लिए 2007 में बेस्ट डायरेक्शन के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। राहुल ढोलकिया की फिल्म ‘लम्हा’ कश्मीर आधारित थी, और इसमें संजय दत्त लीड रोल में थे।


janwani address 6

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

पांच राज्यों में मतदान के दिन पेड छुट्टी का अधिकार, ECI का बड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने...

NCERT: एनसीईआरटी को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, यूजीसी ने दी मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान...
spot_imgspot_img