- दोपहर 12.05 बजे जलालपुर छोईया में बने हैलीपैड पर उतरा उड़नखटोला
- नेशनल कबड्डी स्टार व उनकी दुल्हन का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: शादी के बंधन में बंधने के बाद पहली बार नेशनल कबड्डी स्टार राहुल चौधरी अपनी दुल्हन के साथ उड़नखटोले से अपने पैतृक गांव जलालपुर छोईया पहुंचे। दोपहर करीब 12.05 बजे राहुल चौधरी व उनकी दुल्हन को लेकर बिजनौर की धरती पर उतरा। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर दुल्हे व दुल्हन का भव्य स्वागत किया।
गुजरात के एक उद्योगपति की पुत्री हेताली के साथ आठ दिसंबर को अहमदाबाद में शादी के बंधन में बंधने के बाद नेशनल कबड्डी स्टार राहुल चौधरी पहली बार उड़नखटोले से अपनी दुल्हन के साथ अपने पैतृक गांव जलालपुर छोईया पहुंचे।

उड़नखटोले में राहुल चौधरी के साथ उनके पिता रामपाल सिंह व उनकी माता भी साथ थीं। शुक्रवार दोपहर करीब 12.05 बजे राहुल चौधरी अपनी दुल्हन के साथ उड़नखटोले से अपने गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर राहुल चौधरी व उनकी दुल्हन का परिजनों व गांव वालों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी पुलिसबल तैनात रहा।

