Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के एक बयान को आधार बनाकर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आप हमें जो चाहें बुलाएं, मिस्टर मोदी। हम भारत हैं। हम मणिपुर को ठीक करने में मदद करेंगे और हर महिला और बच्चे के आंसू पोछेंगे। हम उसके सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे।”

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर निशाना साधा। दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए पीएम मोदी ने कहा कि केवल ‘इंडिया’ नाम हड़पने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन ने भी इंडिया शब्द का इस्तेमाल किया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img