Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

राहुल गांधी जाएंगे गुजरात, दो रैलियों को करेंगे संबोधित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गुजरात में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार सोमवार को पार्टी की दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इस चुनाव में अभी तक उन्होंने राज्य में पार्टी के लिए प्रचार नहीं किया है। भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त रहे राहुल ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार से भी दूरी बनाए रखी थी।

सोमवार को पहली रैली वह दोपहर एक बजे सूरत जिले में संबोधित करेंगे। उसके बाद वह तीन बजे राजकोट के शास्त्री मैदान पर एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद यह उनका पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा।

राजकोट और सूरत जाएंगे राहुल

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच कांग्रेस नेता और वायनाड के सांसद राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राहुल सार्वजनिक रैलियां करने के लिए राजकोट और सूरत जाएंगे।

भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र चल रही है। महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों को कवर कर चुकी है। बता दें कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होंगे।

मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। कांग्रेस पार्टी ने गुजरात चुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची की घोषणा पहले ही कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने 179 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img