Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

कृषि कानून के विरूद्ध राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कृषि कानून के खिलाफ राहुल की ट्रैक्टर रैली पंजाब से शुरू हुई। रैली आज हरियाणा में आएगी कृषि कानून के मसले पर राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल जारी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब से इस कानून के खिलाफ ट्रैक्टर रैली की शुरुआत की है, आज वो हरियाणा में प्रवेश करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी ये यात्रा मोदी सरकार के तीन काले कानूनों के खिलाफ है।

ये मौजूदा सिस्टम को खत्म करने का तरीका है, पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी और अब ये कानून लाया जा रहा है। राहुल ने कहा कि हम पंजाब और हरियाणा के किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

राहुल गांधी बोले कि पहले नोटबंदी हुई तो गरीब लोगों पर हमला हुआ, जीएसटी आया तो कारोबारियों पर हमला हुआ और फिर आपने अचानक लॉकडाउन कर दिया, गरीब सड़क पर मर गया। राहुल ने कहा कि जब मैंने कोरोना की बात करी तो मजाक उड़ाया, एक व्यक्ति कह रहा है कि 20-21 दिन में लड़ाई खत्म हो जाएगी, उन्हें ये ही नहीं पता कि कोरोना क्या है।

पीएम को समझ नही आते कृषि कानून

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले कि मुझे लगता है कि खुद पीएम मोदी को भी ये तीन कृषि कानून समझ नहीं आते हैं। कांग्रेस नेता बोले कि छह महीने बाद देश में ना रोजगार होगा और ना ही भोजन होगा, क्योंकि सिस्टम को तोड़ दिया गया। लेकिन मेरी इस बात का फिर मज़ाक उड़ाया जाएगा। मोदी सरकार ने इन कानूनों को लेकर सबकुछ तोड़ दिया।

आज कम मंडियां हैं, कुछ जगह भ्रष्टाचार है लेकिन किले को ही तोड़ दिया तो किसान नहीं बचेगा। राहुल बोले कि पीएम मोदी सिर्फ अंबानी-अडानी के लिए रास्ता साफ कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि आज ना मीडिया फ्री है और ना अदालतें फ्री हैं, इसी वजह से विपक्ष कमजोर है। ये सब अपने मुताबिक काम करें तो सरकार का सच सामने आ जाए। राहुल बोले कि यूपी में ही लड़की के साथ रेप हुआ और सरकार उसके परिवार से ही सवाल पूछ रही है।

राहुल ने सवाल किया कि नरेंद्र मोदी ने 8000 करोड़ के दो प्लेन खरीद लिए उसमें तो पूरा पलंग है। सिर्फ इसलिए क्योंकि उनके दोस्त ट्रंप के पास भी ऐसा ही है। मुझे किसी चीज की जल्दी नहीं है।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले कि पीएम ने कहा था कि हिंदुस्तान की ज़मीन किसी ने नहीं ली, लेकिन 1200 स्क्वायर किमी जमीन चीन ने ली है। राहुल बोले कि चीन को पता है कि मोदी सिर्फ अपनी इमेज की रक्षा करता है और इमेज बचाने के लिए जमीन हमें मिल जाएगी। राहुल बोले कि ये लोग भारत माता की बात करते हैं लेकिन भारत माता की जमीन ही चीन को दे दी। राहुल गांधी बोले कि पीएम मोदी पत्रकार और चीन दोनों से डरते हैं।

हाथरस को लेकर सरकार को घेरा

हाथरस की घटना को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश को मारा जा रहा है, मुझे धक्का लगना कोई बड़ी बात नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल बोले कि अगर किसी के बेटे या बेटी की हत्या कर दी जाए, फिर मां-बाप को बंद कर दिया जाए और डराया जाए कि सब चले जाएंगे हम बचेंगे। इसी वजह से मैं हाथरस गया और परिवार के साथ खड़ा रहना जरूरी था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bihar News: राजद ने शिवचंद्र राम का इस्तीफा ठुकराया, पार्टी ने जताई प्रतिबद्धता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विधान परिषद चुनाव में टिकट...

Weather Update: मानसून 16 राज्यों तक पहुंचा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बरसेंगे बादल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिन रुकने...

Saharanpur News: आरक्षी भर्ती परीक्षा में प्रशासन की सख्ती, एसएसपी ने किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं...
spot_imgspot_img