Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Virat Kohli-Rahul Vaidya: विराट कोहली को लेकर राहुल वैद्य के विवादित बयान से सोशल मीडिया पर मचा बवाल, फैंस का फूटा गुस्सा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली को लेकर सिंगर राहुल वैद्य का एक विवादित बयान सामने आया है, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। राहुल वैद्य ने न केवल विराट कोहली को बल्कि उनके फैंस को भी ‘जोकर’ कहकर संबोधित किया है, जिसके बाद कोहली समर्थकों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब राहुल वैद्य ने अभिनेत्री अवनीत कौर की एक बोल्ड फोटो को लाइक किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ विराट कोहली के फैंस ने राहुल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसी के जवाब में राहुल वैद्य ने एक पोस्ट में विराट कोहली और उनके फैंस को जोकर कह दिया, जिससे मामला तूल पकड़ गया।

फैंस का फूटा गुस्सा

विराट कोहली के फैंस ने राहुल वैद्य की इस टिप्पणी को अपमानजनक और अनावश्यक बताया है। ट्विटर , इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #ApologizeRahul ट्रेंड करने लगा। कई यूज़र्स ने राहुल से माफी मांगने की मांग की है।

राहुल वैद्य की प्रतिक्रिया?

अब तक राहुल वैद्य की ओर से इस विवाद पर कोई औपचारिक माफीनामा या सफाई नहीं दी गई है। हालांकि, उनके बयान के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img