Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

पंजाब में किसानों का ‘रेल रोको अभियान’ जारी

जानवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गांधी जयंती पर भी कृषि कानून के विरोध में पंजाब के किसानों का प्रदर्शन एवं रेल रोको आंदोलन जारी है। शुक्रवार को किसानों के प्रदर्शन का नौंवा दिन है। अमृतसर में किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पटरी पर बैठी है। प्रदर्शन पांच अक्तूबर तक जारी रहेगा।

वहीं जंडियाला गुरु के गांव देवीदासपुर के रेलवे ट्रैक पर बैठी किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी को 31 किसान संगठनों का भी समर्थन मिल गया। मीडिया से बातचीत में संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि शिअद (बादल) ने कॉरपोरेट घरानों के इशारों पर किसानों के समानांतर आंदोलन शुरू कर दिया है।

सुखबीर बादल की जट सिखों के वोट पर नजर है। उन्होंने गांवों के लोगों से अपील की कि वे हर चौराहे पर कॉरपोरेट घरानों के उत्पाद फूंककर उन पर पाबंदी लगाने के लिए आगे आएं। पंजाब के सभी रागी जत्थे, ढाडी जत्थे, कवि-लेखकों के साथ-साथ पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के सभी एक्टर और गायक कॉरपोरेट घरानों के उत्पादों के खिलाफ उनका सहयोग करेंगें।

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img