Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

रेलवे करेगा घंटाघर डाकघर के भवन निर्माण

  • रेलवे के इंजीनियर खाका तैयार करने में जुटे
  • क्लाक टावर माल के बेसमेंट की खुदाई से धंस गया था भवन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सिटी डाकघर घंटाघर के नए भवन का निर्माण रेलवे द्वारा किया जाएगा। रेलवे के इंजीनियर इसका खाका तैयार करने मे जुटे हैं। इसका प्रस्ताव शीघ्र मंत्रालय को भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी । जुलाई में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। गत वर्ष अप्सरा सिनेमा को तोड़कर क्लाक टावर माल का निर्माण किया गया। इसके बेसमेंट की गहरी खुदाई से इससे सटे शहर डाकघर भवन में दरारें आ गई थी और उक्त भवन जमीन में धंस गया था। इससे भवन के धराशाई होने का खतरा खड़ा हो गया था। डाक विभाग के अधिकारियों ने उक्त भवन को बंद करने का निर्णय लिया

और इस डाकघर को कैंट के मुख्य डाकघर में शिफ्ट कर दिया गया था। तभी से घर वहीं संचालित है। इसका असर डाकघर के व्यापार पर भी बुरी तरह पड़ा। शहर के बड़े डाकघर के बंद होने से हजारों लोगों को परेशानी हुई लोगों ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई का निर्माण करने की गुहार की। करीब चार माह पूर्व मेरठ रेल मंत्री व डाक विभाग के मंत्री अश्वनी वैष्णव मेरठ आए तो लक्ष्मीकांत वाजपेई ने उनसे डाकघर का निर्माण करने का आग्रह किया मंत्री ने उन्हें रेलवे विभाग द्वारा इस भगवान का निर्माण करने का भरोसा दिया था।

उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को इसका प्रस्ताव तैयार कर उनके समक्ष प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। पिछले माह रेलवे के अधिकारियों ने इंजीनियरों ने उप डाकघर का निरीक्षण किया और भवन में आई दरारों को बारीकी से देखा। उन्होंने भवन के नवनिर्माण के लिए नाप भी की। प्रस्ताव चुनाव आचार संहिता के चलते तैयार नहीं किया जा सकता, लेकिन अब रेलवे के इंजीनियर इसका प्रस्ताव तैयार करने में जुट गए हैं, ताकि चुनाव आचार संहिता निपटते ही प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा जा सके।

क्लाक टावर माल का निर्माण करने वाले देंगे क्षतिपूर्ति

घंटाघर डाकघर के भवन में आई दरारों से डाक विभाग को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। इसकी वजह इस डाकघर से सटे अप्सरा सिनेमा के भवन को तोड़कर वहां बनाए गए माल के बेसमेंट की खुदाई बहुत गहरी करना माना जा रहा है। इस पर डाक विभाग ने आपत्ति की थी तब भवन का निर्माण करने वालों ने इसकी क्षतिपूर्ति करने का आश्वासन दिया था।

  • जुलाई में निर्माण शुरू होने की उम्मीद

घंटाघर डाकघर के भवन के निर्माण के लिए रेलवे के इंजीनियरों ने नाप कर ली है। वह शीघ्र प्रस्ताव तैयार करके मंत्रालय को भेजने वाले हैं प्रस्ताव पास होते ही। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी इसके बाद शीघ्र निर्माण कार्य शुरू होगा।
-धर्मेश गगनेजा, सीनियर पोस्ट मास्टर घंटाघर डाकघर।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...
spot_imgspot_img