Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

बारिश से पारा धड़ाम, पहुंचा 26 डिग्री पर

  • गर्मी से मिली राहत, आज भी हो सकती है हल्की बारिश

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: पिछले दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है। वहीं, बारिश से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। सामान्य से ऊपर चल रहा तापमान सितंबर माह में बारिश के चलते नीचे आ गया है। वेस्ट यूपी में मानसून एक बार फिर से मेहरबान दिखाई दिया।

14 17

लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला। तापमान में गिरावट आ गई है और फसलों के लिए भी यह बारिश काफी लाभकारी है। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को बारिश सुबह से ही ज्यादा रही। आसमान पर काले बादल रहे और दिनभर धूप नहीं दिखाई दी।

जिस कारण से मौसम खुशनुमा बना रहा। दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, गर्मी से भी राहत महसूस हुई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जबकि बारिश 78 मिमी रिकॉर्ड की गई है।

14 18

वहीं, मौसम में आर्द्रता अधिकतम 100 प्रतिशत दर्ज की गई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आज भी मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। जबकि फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी।

सबसे ज्यादा उपयोगी होगी इस समय की बारिश

कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि इस समय बारिश का होना सबसे ज्यादा फसलों को लाभ मिलेगा। वहीं, इस बारिश से धरती की प्यास भी बुझेगी। इस बार मानसून सीजन में बहुत कम बारिश हुई है। जिस कारण से वैज्ञानिक और किसान भी परेशान रहे। बारिश होने के चलते मौसम काफी बदला है और सितंबर में होने वाली बारिश का असर आगामी फसलों पर भी दिखाई देगा।

बारिश से रुड़की रोड पर जलभराव

बारिश का असर शुक्रवार को इतना ज्यादा था कि सुबह से ही बारिश से पल्लवपुरम फेज-वन और फेज-दो की निकली कॉलोनियों में पानी भर गया। खासकर पी पॉकेट क्यू पॉकेट और इन पॉकेट में लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया।

15 16

जिस कारण से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा यही हाल रुड़की रोड पर भी देखने को मिला। बारिश के चलते दोनों ओर भारी जलभराव हो गया। जिससे सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को हुई।

पिछले छह साल में सितंबर माह में हुई बारिश

13 17

वर्ष                                         बारिश

2022                                     105

2021                                     222

2020                                     शून्य

2019                                     116

2018                                     264

2017                                     212

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img