- सामान्य दिनों में भी शहर में 250 तक पहुंचने वाले प्रदूषण पर मानसूनी बारिश ने लगाया ब्रेक
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: शहर समेत एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण की हालत खराब है। सामान्य दिनों में प्रदूषण का स्तर 100 के आसपास होना चाहिए, लेकिन अमूमन यह स्तर 270 के पार पहुंच जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी बारिश मेहरबान हुई और प्रदूषण की स्थिति खतरनाक स्तर से बाहर आ गई। मेरठ की हवा को शुद्ध श्रेणी में बारिश ने शामिल कर दिया, जिसके चलते जहां प्रदूषण में बेहद कमी आई है। वहीं, अब शहर की आबो हवा भी बेहतर हो गई है।
अगर देखा जाए तो प्रदूषण विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच साल में जुलाई के महीने में प्रदूषण का प्रकोप लगातार बढ़ा है। हालत यह हो गए हैं कि इन दिनों में लोगों को सांस लेने के लिए भी दिक्कतों से गुजरना पड़ता है, लेकिन इस बार मानसूनी बारिश में प्रदूषण के प्रकोप पर ब्रेक लगा दिए हैं और मेरठ समेत एनसीआर क्षेत्र की आबोहवा को बेहतर कर दिया है। अगर जैसे हालात चल रहे हैं। प्रदूषण के यही हालात रहे तो यह शहर प्रदूषण मुक्त हो जाएगा।
ये दर्ज हुआ प्रदूषण
इस समय मेरठ में प्रदूषण की स्थिति 93, गाजियाबाद में 98, बागपत में 157, मुजफ्फरनगर में 110, पल्लवपुरम में 108, गंगानगर में 69, जयभीमनगर में 101, बेगमपुल पर 110, कैंट अस्पताल के सामने दिल्ली रोड पर 113, कैंट चौराहे पर 88, साकेत चौराहे पर 79 दर्ज किया गया है।
पांच साल पहले आज के दिन दर्ज प्रदूषण
पांच साल पहले जुलाई के महीने में आज के ही दिन बागपत में 257, गाजियाबाद में 298, मेरठ में 310, मुजफ्फरनगर में 220, पल्लवपुरम में 218, गंगानगर में 190, जयभीमनगर में 210, बेगमपुल पर 280, कैंट अस्पताल में 220, दिल्ली रोड पर 290, कैंट चौराहे पर 190, साकेत चौराहे पर 200 दर्ज किया गया था।

