Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

बारिश से शहर का प्रदूषण धुला

  • इस समय शहर का प्रदूषण मानव जीवन के लिए लाभप्रद

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सितंबर के महीने में हुई झमाझम बारिश ने मेरठ के प्रदूषण को भी धुल दिया। बारिश होने के कारण मेरठ में प्रदूषण की स्थिति बेहतर हो गई है। हालांकि पिछले दिनों मेरठ में प्रदूषण बढ़ गया था, लेकिन बारिश होने के कारण फिर से प्रदूषण बेहतर और मानव जीवन के लिए लाभप्रद हो गया, लेकिन फिर से प्रदूषण बढ़ने की संभावना जाहिर की जा रही है।

अक्टूबर के महीने से शहर की आबोहवा फिर से जहरीली होने के संकेत मिल रहे हैं। इसलिए प्रदूषण के स्तर की रोकथाम के लिए जनमानस को आगे आना होगा और इसकी रोकथाम करनी होगी। एनसीआर के जनपदों में प्रदूषण की स्थिति बेहतर है। एनसीआर में इस समय प्रदूषण के हालात बेहद अच्छे और खुशनूमा बने हुए है। इन हालातों को रोकने के लिए प्रदूषण विभाग के साथ-साथ अब आम जनमानस को भी आगे आना होगा।

क्योंकि इसके बाद ही प्रदूषण की स्थिति पर काबू पाया जा सकेगा। अक्टूबर और नवंबर के महीने में प्रदूषण बढ़ जाता है। जिससे लोगों को सांस लेना भी दुभर हो जाता है, लेकिन इस बार फिर से प्रदूषण बढ़ने की संभावना बनी हुई है। अगर देखा जाए तो आने वाले दिनों में फिर से हालात बेकाबू न हो जाए।

06 27

इसलिए महानगर के लोगों को इसके प्रकोप को कम करने के लिए आगे आना होगा। मेरठ में प्रदूषण का स्तर इस समय बेहद ठीक है। इसलिए इसकी रोकथाम करना जरूरी है। मेरठ में प्रदूषण 44 है। जोकि सामान्य से भी बेहद कम है। इसलिए इस स्थिति को रोकने के लिए अब विभाग द्वारा भी काम करना होगा।

मौसम का बदलाव, दे रहा बीमारी

मौसम में उठापठक का दौर जारी है। दिन में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है, लेकिन सुबह और शाम में ठंड का असर शुरू हो गया है। जिसके चलते लोगों को मौसम बदलने के कारण बीमारी झेलनी पड़ रही है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अभी मौसम में बदलाव होगा। जिसके चलते तापमान में उछाल और गिरावट का दौर होगा।

राजकीय मौसम वैधशाला पर बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 87 एवं न्यूनतम आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। जिसके चलते दिन और रात के तापमान में उछाल और गिरावट दर्ज होगा। बदलता मौसम लोगों को बीमारी की ओर धकेल रहा है। इसलिए मौसम में बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img