Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

बल्लेबाज का गेंदबाजी करने में सक्षम होना महत्वपूर्ण : रैना 

नई दिल्ली, भाषा: अपनी गेंदबाजी से कई बार बड़ी साझेदारियां तोड़ने वाले सुरेश रैना अच्छी तरह जानते हैं कि कामचलाऊ गेंदबाजी के कई विकल्प टीम को संतुलन और विविधता देते हैं जिसकी भारतीय टीम को आजकल कमी खल रही है।
पीठ की सर्जरी के बाद आलराउंडर हार्दिक पंड्या गेंदबाजी (सिर्फ एक मैच को छोड़कर) नहीं कर रहे हैं और ऐसे में भारत को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को संपन्न हुई सीमित ओवरों की सीरीज में छठे गेंदबाजी विकल्प की कमी खली। रैना ने ‘फ्रंट रो’ ऐप के लांच के मौके पर कहा कि बल्लेबाज का गेंदबाजी करना और गेंदबाज का बल्लेबाजी करना काफी महत्वपूर्ण होता है, यह हमेशा टीम के लिए उपयोगी होता है। उन्होंने कहा कि कप्तान के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण होता है कि कोई बल्लेबाज चार-पांच ओवर गेंदबाजी करे और रन गति पर अंकुश लगाए जिसके बाद आपके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज दोबारा गेंदबाजी के लिए आएं। कामचलाऊ आॅफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले 34 साल के रैना ने कहा कि सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज बल्लेबाज नियमित रूप से गेंदबाजी करते थे जिससे टीम में संतुलन बनाने में मदद मिलती थी। उन्होंने कहा कि सचिन पाजी गेंदबाजी करते थे, वीरू भाई ने काफी विकेट चटकाए। युवी पाजी ने हमें विश्व कप जिताने में मदद की। रैना ने कहा कि जब हम गांवों में टूर्नामेंट खेला करते थे तो हमें बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी करनी होती थी, नहीं तो टीम में हमारा चयन नहीं होता था। उन्होंने कहा कि क्षेत्ररक्षण अच्छा होना चाहिए क्योंकि हमें नहीं पता कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हमें मौका मिलेगा या नहीं।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img