Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

राजीव गांधी जयंती: राहुल गांधी ने कुछ इस तरह पूर्व पीएम को याद किया 

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी ने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें दूर दृष्टि से परिपूर्ण बताया है।

राहुल गांधी ने पिता की तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, ‘राजीव गांधी एक गजब के द्रष्टा और अपने वक्त से बहुत आगे के व्यक्ति थे। लेकिन इन सबसे परे वो एक उदार और प्रेम से ओत-प्रोत इंसान थे।

मैं उन्हें अपने पिता के रूप में पाकर खुद को बहुत भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं। हम उन्हें आज और हर दिन याद करते हैं।’

बता दें कि राजीव गांधी का जन्म आज ही के दिन यानी 20 अगस्त 1944 को हुआ था। कट्टरपंथियों द्वारा इंदिरा गांधी की हत्या करने के बाद उन्होंने देश की बागडोर संभाली थी। वे देश के नौवें प्रधानमंत्री थे।

उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। एक चुनाव प्रचार के दौरान 1991 में तमिल चरमपंथियों ने उनकी हत्या कर दी थी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर वीर भूमि जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें कि राजीव गांधी का जन्म आज ही के दिन 20 अगस्त, 1944 को हुआ था।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनें। कांग्रेस पार्टी आज के दिन के सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.