Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

Rajkumar Rao: कोर्ट में सरेंडर के बाद राजकुमार राव को मिली जमानत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

नमस्कार, दै​निक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता राजकुमार राव एक पुराने कानूनी विवाद को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता को 8 साल पुराने एक केस में पंजाब के जालंधर कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा। यह मामला काफी समय से लंबित था, और अदालत में पेश होकर अभिनेता ने कानूनी प्रक्रिया का पालन किया। बताया जा रहा है कि राजकुमार राव को कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस केस की अगली सुनवाई 30 जुलाई को तय की गई है, जिसमें आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

पूरा मामला क्या है?

ये पूरा मामला साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ से जुड़ा हुआ है। फिल्म में एक सीन और उससे जुड़े एक पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। आरोप है कि फिल्म के एक सीन में भगवान शिव के रूप में अभिनेता राजकुमार राव को बाइक पर बैठे हुए दिखाया गया था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

पुलिस में शिकायत करवाई थी दर्ज

बता दें कि, इस सीन को लेकर एक स्थानीय शिवसेना नेता ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद राजकुमार राव, निर्देशक नितिन कक्कड़, निर्माता अमूल विकास मोहले और सह-कलाकार श्रुति हासन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

राजकुमार राव को मिली जमानत

दरअसल, मामला दर्ज होने के बाद कोर्ट ने अभिनेता को समन भेजा था, लेकिन राजकुमार राव उस समय अदालत में पेश नहीं हो सके। नतीजतन, अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया। अब अभिनेता ने 28 जुलाई को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद उन्हें सशर्त जमानत मिल गई। गौरतलब है कि इस केस में पहले भी राजकुमार राव ने अग्रिम जमानत ले रखी थी, लेकिन कोर्ट में उनकी अनुपस्थिति के चलते वारंट जारी करना पड़ा। अब 30 जुलाई को इस मामले की अगली सुनवाई होनी है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान राजकुमार राव या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अभिनेता की तरफ से अभी तक इस केस पर चुप्पी ही बनी हुई है।

निजी जिंदगी की करें तो

वहीं, अगर बात उनकी निजी जिंदगी की करें तो राजकुमार राव जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी पत्रलेखा प्रेग्नेंट हैं और इसी खुशी के मौके पर हाल ही में अभिनेता ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) में जाकर आशीर्वाद लिया। फिल्मों की बात करें तो राजकुमार राव जल्द ही ‘टोस्टर’ नाम की फिल्म में नजर आएंगे। इससे पहले वो इस साल ‘भूल चूक माफ’ और ‘मालिक’ जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img