नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में रहे थे, जिसके चलते उन्हें तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि, अब उन्हें अंतरिम जमानत मिल चुकी है, और इस दौरान उन्होंने अपनी डिजिटल यात्रा की शुरुआत की है। राजपाल ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है और फैंस से समर्थन की अपील करते हुए उनका धन्यवाद किया है।
राजपाल यादव ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह घोषणा की कि उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। उन्होंने लिखा, “नई शुरुआत, नया सफर। अभी सब्सक्राइब करिए मेरे यूट्यूब चैनल पर।” उनके चैनल का नाम ‘राजपाल नौरंग यादव’ है, और इस पर दर्शकों को व्लॉग्स, मिनी सीरीज, कॉमेडी, बीटीएस मोमेंट्स जैसे कई प्रकार के कंटेंट देखने को मिलेंगे।
राजपाल यादव ने दी अपने नए यूट्यूब चैनल की जानकारी
राजपाल यादव ने एक वीडियो के जरिए भी अपने नए यूट्यूब चैनल के लॉन्च की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “बहुत खुशी हो रही है यह बताते हुए, क्योंकि मैं काफी समय से एक नई शुरुआत की तैयारी कर रहा था। अब वह शुभ घड़ी आ गई है। सोशल मीडिया से मुझे जो प्यार मिल रहा है, उसी प्यार को अब यूट्यूब चैनल के जरिए आपको लगातार अपडेट्स में मिलेगा। बस, आपसे यही अनुरोध है कि अपना प्यार और समर्थन बनाए रखें।”
राजपाल यादव के इस नए सफर पर उनके फैंस ने भी खूब शुभकामनाएं दी हैं। एक यूजर ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, “आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहें।” राजपाल यादव के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वे जल्द ही अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे।

