- आरवीसी में चल रही घुड़सवारी प्रतियोगिता में ड्रेसाज संपन्न, आज होगी क्रास कंट्री
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कैंट स्थित रिमांउट वेटनरी कोर यानी आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में चल रही घुड़सवारी प्रतियोगिता में शुक्रवार को ड्रेसेज संपूर्ण हुए। जिसमें घुड़सवारों ने अपने साथी घोड़ों के साथ तालमेल का प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को ईएफआई इवेंटिंग प्री नोविस और नोविस में ड्रेसाज खेले गए। ईएफआई इवेंटिंग प्री नोविस में आर्मी इक्वेस्ट्रियन नोड के दफेदार राकेश कुमार और उनके घोड़े अवतार की जोड़ी ने 31.5 पेनल्टी के साथ शीर्ष स्थान पर जगह बनाई। वहीं, दूसरे नंबर पर जय सूद और रयस की जोड़ी 32.2 पेनल्टी के साथ रही।
वही ईएफआई इवेंटिंग नोविस में 61 कैलिवर की मेजर अपूर्वा और कन्होजी की जोड़ी 32.7 पेनल्टी के साथ पहले स्थान पर रही। वही आरटीएस एंड डी सहारनपुर के अजय सिंह और वेगा की जोड़ी ने 34.1 पेनल्टी के साथ दूसरे स्थान के लिए बढ़त हासिल की। बताते चलें कि ड्रेसज में क्वालीफाइड घुड़सवार शुक्रवार को क्रस कंट्री में हिस्सा लेंगे।
शीर्ष 10 में क्वालीफाई करने वाली एकमात्र महिला बनी अपूर्वा
ईएफआई इवेंटिंग नोविस में 61 कैलिबर की मेजर अपूर्वा अपने घोड़े कन्होजि के साथ 32.7 पेनाल्टी कर प्रथम स्थान पर रही। अपूर्वा इवेंट में शीर्ष 10 क्वालीफाई करने वाली एकमात्र महिला बनी।
ईएफआई इवेंटिंग प्री नोविस में शीर्ष पांच
- प्रथम: आर्मी इक्वेस्ट्रियन नोड के दफेदार राकेश कुमार, अवतार, पेनाल्टी 31.5
- द्वितीय: जय सूद, रयस, पेनाल्टी ़32.2
- तृतीय: एआरटीवाई के लेफ्टिनेंट कर्नल राज संग्राम सिंह, लयन आॅफ द हार्ट ए पेनाल्टी 33.5
- चतुर्थ: एआरटीवाई के लेफ्टिनेंट कर्नल राज संग्राम सिंह, वाल्टेयर ए पेनाल्टी 34.8
- पंचम: आरवीसी सी एंड सी के. राम कुमार, वाइकिंग, पेनाल्टी 35.0
ईएफआई इवेंटिंग नोविस में शीर्ष पांच
- प्रथम: 61 कैलीवर की अपूर्वा, कनहोजी, पेनाल्टी 32.7
- द्वितीय: आरटीएस एंड डी सहारनपुर के अजय सिंह, वेगा ए पेनाल्टी 34.1
- तृतीय: 61 कैलीवर के गिरधारी सिंह, चेतक, पेनाल्टी 34.1
- चतुर्थ: आर्मी इक्वेस्ट्रियन नोड के मेजर आशीष मलिक, अभय, पेनाल्टी 34.2
- पंचम: एआरटीवाई के. एनके विक्रम, गरुड़, पेनाल्टी 34.8

