Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

रालोद छात्रसभा ने गन्ना बकाया के विरोध में फूंका सरकार पुतला

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: रालोद छात्रसभा की ओर से चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान और गन्ना भाव नहीं बढ़ाने के विरोध में नगर में सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर छात्रों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की।

मंगलावर को रालोद छात्रसभा के अध्यक्ष अभिलाष तोमर के नेतृव में छात्रों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लगातर तीन वर्ष से गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नही की। केवल जनपद के मलकपुर मिल का पिछले साल का बकाया भुगतान 117 करोड़ बाकी है और इस साल का 300 करोड़ बकाया भुगतान हो गया।

प्रदेश के किसानों की गन्ना भुगतान न होने के कारण भुखमरी के कगार पर  पहुंच गया है। किसानों के बेटों की स्कूलों की फीस भी समय पर नहीं दी जा रही है। जिसके कारण किसानों के बच्चों को स्कूल से निकालने तक कि नोबत आ गई है। बढ़ती बिजली की दरों ने किसानों की कमर तोड़ दी।

छात्रों के लिये सरकारी नोकरियों के अवसरों को समाप्त कर दिया गया। रालोद छात्र सभा उपाध्यक्ष एडवोकेट विकास मलिक ने कहा कि डीजल व पेट्रोल की कीमतें आये दिन आसमान की बुलंदियों को छू रही हैं। बढ़ती डीजल व पेट्रोल की कीमत से किसानों पर दोहरी मार पढ़ रही है।

किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। भाजपा सरकार में किसानों का लगातार शोषण किया जा रहा है। कोई किसानों की सुध लेने वाला नहीं है। अगर ऐसे ही किसानों का शोषण चलता रहा तो छात्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिये मजबूर होंगे। इस मौके पर अभिलाष तोमर, एडवोकेट विकास मलिक, अक्षय मलिक, मनीष तोमर, कुणाल आर्य, सत्यम राणा, सागर तोमर, अमरदीप तोमर, रोहित तोमर, समीर खान, अर्पित मलिक आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img