जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: साउथ स्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसे रिकॉर्ड बना दिए है, जिसे तोड़ पाना शायद मुश्किल हो।
निर्देशक एसएस राजामौली की ये फिल्म एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। फिल्म आरआरआर इंडिया के बाद अब बाहर देश में भी खूब कमाई कर रही है। अभी हाल ही में इस फिल्म की विदेश में की गई कमाई के कुछ आंकड़ें सामने आए है, जिसे देखने के बाद मेकर्स काफी खुश है।
The Rage of #RRRMovie’s Run at Japan’s Box office is unstoppable. Since the release, the film is constantly receiving lots of appreciation. 🔥🌊
We are happy to share that our film got 1,22,727 footfalls by 3rd weekend (17 days).
ありがとう日本 ❤️🙏🏻
— RRR Movie (@RRRMovie) November 7, 2022
एसएस राजामौली की फिल्म ने आरआरआर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि राम चरण और जूनियर एनटीआर की ये फिल्म 25 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। अब फिल्म इंडिया के बाद जापान में धमाल मचा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने जापान में 17 दिन में 185M ¥ की कमाई की है।
फिल्म की कमाई लगातार आगे की तरफ बढ़ रही है। जिसके बाद से ये फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस मूवी को लेकर आरआरआर फिल्म के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट भी किया गया है। फिल्म की कमाई के ये नए आंकड़ें आने के बाद मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे है।

