जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस बात की जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके दी। रामविलास पासवान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में उपभोक्ता मामलों और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक जताया है।
देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय तथा सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले सांसदों में की जाती है। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा हाशिए के लोगों के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे।
आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण जैसे दिग्गजों से लोकसेवा की सीख लेनेवाले पासवान जी फायरब्रांड समाजवादी के रूप मे उभरे। उनका जनता के साथ गहरा जुड़ाव था और वे जनहित के लिए सदा तत्पर रहे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदना।
आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण जैसे दिग्गजों से लोकसेवा की सीख लेनेवाले पासवान जी फायरब्रांड समाजवादी के रूप मे उभरे। उनका जनता के साथ गहरा जुड़ाव था और वे जनहित के लिए सदा तत्पर रहे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदना।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 8, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘श्री राम विलास पासवान जी ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के माध्यम से राजनीति में कदम रखा। एक युवा नेता के रूप में, उन्होंने आपातकाल के दौरान अत्याचार और हमारे लोकतंत्र पर हमले का विरोध किया। वह एक उत्कृष्ट सांसद और मंत्री थे, जिन्होंने कई नीतिगत क्षेत्रों में स्थायी योगदान दिया।’ उन्होंने कहा कि राम विलास पासवान जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी को खो दिया है, जो हर गरीब व्यक्ति को यह सुनिश्चित करने के लिए बेहद भावुक था कि वह गरिमा का जीवन जीते हैं।
Shri Ram Vilas Paswan Ji rose in politics through hardwork and determination. As a young leader, he resisted tyranny and the assault on our democracy during the Emergency. He was an outstanding Parliamentarian and Minister, making lasting contributions in several policy areas. pic.twitter.com/naqx27xBoj
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2020
गरीब-दलित वर्ग ने अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज खो दी
राहुल गांधी ने कहा, ‘रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। गरीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज खो दी। उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।
रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी।
उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएँ।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 8, 2020
रामविलास भाई, आप जल्दी चले गए- लालू प्रसाद यादव
राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘रामविलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूं। विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयां आंखों में तैर रही है। रामविलास भाई, आप जल्दी चले गए। इससे ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं।’
रामबिलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूँ। विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयाँ आँखों में तैर रही है।
रामबिलास भाई, आप जल्दी चले गए। इससे ज़्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूँ।
ॐ शांति ॐ
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 8, 2020
बसपा सुप्रीम मायावती ने जताया दुख
बसपा सुप्रीम मायावती ने लिखा, ‘केन्द्रीय मंत्री व बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक श्री रामविलास पासवान के निधन की खबर अति-दुःखद. उनके परिवार व पार्टी के लोगों के प्रति गहरी संवेदना।’
केन्द्रीय मंत्री व बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक श्री रामविलास पासवान के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व पार्टी के लोगों के प्रति गहरी संवेदना।
— Mayawati (@Mayawati) October 8, 2020
वह भारतीय राजनीति में वंचित समुदाय के ओजस्वी स्वर थे: सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘केंद्रीय मंत्री व लोकप्रिय राजनेता श्री रामविलास पासवान जी के निधन से मन दुःखी है। वह भारतीय राजनीति में वंचित समुदाय के ओजस्वी स्वर थे। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परमधाम में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!’
केंद्रीय मंत्री व लोकप्रिय राजनेता श्री रामविलास पासवान जी के निधन से मन दुःखी है।
वह भारतीय राजनीति में वंचित समुदाय के ओजस्वी स्वर थे।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परमधाम में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2020
उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुःख पहुंचा है: नीतीश कुमार
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय राजनेता राम विलास पासवान जी के निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुःख पहुंचा है। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’
केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय राजनेता राम विलास पासवान जी के निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुःख पहुंचा है। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। https://t.co/sZTRR0iH5N
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 8, 2020
उन्होंने अपना जीवन बिहार के नागरिकों की भलाई के लिए समर्पित किया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, ‘श्री रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार सुनकर अत्यंत स्तब्ध हूं! मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। उन्होंने अपना जीवन बिहार के नागरिकों की भलाई के लिए समर्पित किया। मध्यप्रदेश के विकास में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।’
मेरी संवेदनाएँ @iChiragPaswan और उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार के सदस्यों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता प्रदान करें, मेरी यही प्रार्थना है।
।। ॐ शांति ।।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 8, 2020

