जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आयोजित विश्वविद्यालयी स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिताओं के 400 मीटर बाधा दौड में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीतने, जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने तथा 400 मीटर बाधा दौड में राज्य स्तर पर मुकुल राठी के चयन के उपलक्ष्य में रामा कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें मुकल राठी को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया । खेल मैनेजर कामेंद्र सिंह, टीम मैनेजर यशपाल सिंह एवं कोच चितवन शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं से खेलों में प्रतिभाग करने की अपील की। निदेशक इंजी. रोहित चौधरी ने बताया कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है जिसके लिए छात्र-छात्राओं को खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए ।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर कपिल 9149389403

