नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए रणदीप ने बताया कि यह सालगिरह उनके लिए और भी खास है, क्योंकि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।
इंस्टाग्राम पर रणदीप हुड्डा ने तस्वीर की शेयर
इंस्टाग्राम पर रणदीप हुड्डा ने अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों पति-पत्नी जंगल में अलाव के पास बैठे हैं। दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा ‘प्यार और रोमांच के दो साल और अब नन्हा मुन्ना आने वाला है।’ कैप्शन में उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया है। रणदीप हुड्डा ने जैसे ही यह पोस्ट शेयर की, वैसे ही यह वायरल हो गई है।
रणदीप हुड्डा की पत्नी कौन हैं?
बता दें कि रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर 2023 को लिन लैशराम के साथ शादी की थी। उन्होंने मैतेई परंपरा से मणिपुर के इम्फाल में शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने मुंबई में रिसेप्शन दिया था। रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम अभिनेत्री हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह फिल्म ‘जाने जान’ 2023 में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘मैरी कॉम’ में काम किया था। वह मॉडल और कारोबारी भी हैं।
वर्कफ्रंट
रणदीप हुड्डा को आखिरी बार सनी देओल की अदाकारी वाली फिल्म ‘जाट’ (2025) में देखा गया था। इसमें उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था। अगली बार वह अंग्रेजी फिल्म ‘मैचबॉक्स’ का हिस्सा होंगे। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी।

