जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 2.17 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए, जो एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इससे पहले 15 अप्रैल को भी 2 लाख से ज्यादा केस मिले थे।
Congress leader Randeep Singh Surjewala tests positive for #COVID19. pic.twitter.com/18kpWHjdBf
— ANI (@ANI) April 16, 2021
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। साथ ही, अपने संपर्क में आने वालों से एहतियात बरतने की अपील की।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला संक्रमित, हरसिमरत कौर भी महामारी की चपेट में
देश में 15 अप्रैल को कोरोना के 2 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए, जो एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,40,74,564 हो गई। वहीं, सक्रिय मामले भी 14 लाख के पार पहुंच गए। पिछले 24 घंटे के दौरान 1083 लोगों ने जान गंवाई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,73,123 हो गई। बता दें कि देश में लगातार 37 दिन से कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है।

