जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाटा के नेतृत्व में पूरे जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नकुड थाना पुलिस ने रजत नाम के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से देसी शराब बड़ी मात्रा में बरामद की गई है।
इसके अलावा उसके पास से तमंचा व मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। या नशा तस्कर हरियाणा से अवैध रूप से शराब लाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बेचा करता था। इसके अलावा बिहारीगढ़ बेहट और मिर्जापुर पुलिस ने भी नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

