Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

रैपिड: मेरठ में पांचवीं टनल का काम शुरू

  • भैंसाली से बेगमपुल के बीच बनेगी एक 1-1 किमी की दो समानांतर सुरंगे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में रैपिड कॉरिडोर के भूमिगत हिस्से के निर्माण के लिए पांचवीं टनल का निर्माण आरंभ हो गया है। इसके अंतर्गत भैंसाली से बेगमपुल के बीच एक एक किमी की दो समानांतर टनल बनाई जानी हैं। इसमें से पहली टनल का निर्माण शनिवार से शुरू कर दिया गया है। पिछले चार महीने में मेरठ में तीन टनल ब्रेकथ्रू हो चुके हैं। इस टनलिंग प्रक्रिया के आरंभ होने के साथ ही मेरठ में निर्माण का कार्य अगले चरण में पहुंच गया है।

इस टनल का निर्माण सुदर्शन 8.1 (टनल बोरिंग मशीन) कर रही है। इससे पहले इस सुदर्शन ने दिसंबर में भैंसाली से मेरठ सेंट्रल (फुटबॉल चौक) तक लगभग दो किमी की टनल का निर्माण किया था। इसके बाद मेरठ सेंट्रल स्टेशन पर ब्रेकथ्रू हुआ था। इस ब्रेकथ्रू के बाद सुदर्शन 8.1 को शाफ्ट में ही डिस्मेंटल कर दिया गया था

31 5

और इसके कटर हेड और शील्ड को ट्रेलरों पर लाद कर भैंसाली स्टेशन पर बनाए गए लॉन्चिंग शाफ्ट में ले जाया गया था, साथ ही बैकअप गैन्ट्री और टीबीएम के बाकी हिस्सों को भी लॉन्चिंग शाफ्ट पहुंचाया गया था। लॉन्चिंग शाफ्ट पर सभी हिस्सों के पहुंचने के बाद टीबीएम इंजीनियरों ने इसके कलपुर्जों की जांच की।

दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस एवं मेट्रो कॉरिडोर पर मेरठ में मेरठ सेंट्रल, भैंसाली और बेगमपुल तीन भूमिगत स्टेशन हैं। इन स्टेशनों को आपस में जोड़ने के लिए ही तीन भागों में दो समानांतर टनल का निर्माण किया जाएगा। एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार कुल छह टनल बनाई जाएंगी। पहली समानांतर टनल भैंसाली से मेरठ सेंट्रल (लगभग दो किमी) के बीच, दूसरी गांधी बाग से बेगमपुल (लगभग 700 मीटर) के बीच और तीसरी समानांतर टनल भैंसाली से बेगमपुल (लगभग 1 किमी) के बीच निर्मित की जा रही है।

इन छह सुरंगों में से तीन का निर्माण पूरा हो चुका है। सुदर्शन 8.3 ने गांधी बाग से बेगमपुल तक एक टनल का निर्माण अक्टूबर माह में पूर्ण कर लिया था। वहीं, दिसंबर में सुदर्शन 8.1 ने भैंसाली से मेरठ सेंट्रल स्टेशन तक एक टनल का निर्माण पूरा किया था।

30 7

इसी माह की शुरुआत में सुदर्शन 8.2 ने भैंसाली से मेरठ सेंट्रल स्टेशन तक की दूसरी समानांतर टनल का निर्माण पूर्ण किया है। वहीं, दूसरी ओर सुदर्शन 8.2 को भी रिट्रीविंग शाफ्ट से बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी है। यही सुदर्शन 8.2 भैंसाली से बेगमपुल स्टेशन के बीच दूसरी समानांतर टनल के निर्माण का कार्य करेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img