Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

रैपिड अफसर पहुंचे फैज-ए-आम क्लास रूमों में भी बढ़ गई दरारें

  • रैपिड अधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन से ली पूरे मामले की जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दिल्ली रोड पर चल रही रैपिड ट्रेन के लिए सुरंग की खुदाई के बाद फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के अंदर पड़ी दरारों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को यह दरारें और बढ़ गर्इं। कॉलेज के प्रधानाचार्य एम. जुल्फिकार ने बताया कि गुरुवार उन्होंने विभिन्न कक्षाओं को खुलवाकर देखा और उनमें भी दरारों का दायरा और बढ़ गया। उधर, रैपिड रेल प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने गुरुवार को ही कॉलेज प्रशासन से पूरे मामले की जानकारी ली।

34 6

प्रधानाचार्य एम. जुल्फिकार के अनुसार बुधवार को जब कॉलेज के हॉल व गैलरी में दरारें बढ़ गई थीं तो प्रधानाचार्य ने तुरन्त रैपिड रेल प्रशासन से बात की थी। जिस पर उन्होंने प्रधानाचार्य को आश्वासन दिया था कि वो कॉलेज को हुए नुकसान की भरपाई करेंगे। जिसके तहत जहां जहां दरारें पड़ हैं। उन्हें रैपिड प्रशासन अपने स्तर से भरवाएगा। उधर गुरुवार को जब कॉलेज के अन्य कमरों को खोलकर देखा गया तो उनमें भी दरारे बढ़ जाने से कॉलेज प्रशासन में फिर से हड़कम्प मच गया।

इसके बाद गुरुवार को फिर प्रधानाचार्य ने रैपिड अधिकारियों से बात की। रैपिड ट्रेन के अधिकारियों ने गुरुवार को साफ कर दिया कि वो जिस प्रकार नादिर अली बिल्डिंग में आई दरारों को अपने स्तर से ठीक करा चुके हैं। वहीं वो फैज-ए-आम कॉलेज में जहां-जहां भी दरारें आई हैं, उन्हें ठीक करवाएंगे। जब से रैपिड रेल के लिए दिल्ली रोड पर सुरंग बनाने का कार्य चल रहा है

तब से नादिर अली बिल्डिंग और फैज-ए-आम कॉलेज में दरारों की शिकायतें आ रही हैं। उधर, यह भी बताया जाता है कि सुरंग बनाने की मशीन जो फैज-ए-आम कॉलेज के बाहर खुदाई कर रही थी वो अब यहां से खुदाई पूरी करके फैज-ए-आम कॉलेज से आगे निकल गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img