Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

रैपिडएक्स: पीएमओ से ग्रीन सिग्नल का इंतजार

  • हरी झंडी मिलते ही प्रायोरिटी सेक्शन पर दौड़ने लगेगी ट्रेन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन (रैपिडएक्स) ट्रैक पर दौड़ने के लिए बिल्कुल तैयार है। एनसीआरटीसी की तरफ से सभी तैयारियां मुकम्मल की जा चुकी हैं। टेÑनों का ट्रायल भी पूरा कर लिया गया है। अब सिर्फ पीएमओ से ग्रीन सिग्नल मिलने का इंतजार है और यहां से हरी झंडी मिलते ही प्रायोरिटी सेक्शन पर रैपिड दौड़ना शुरू कर देगी। एनसीआरटीसी का यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है तथा कुछ लोग इसे मिनि बुलेट ट्रेन के रूप में भी प्रोजेक्ट कर रहे हैं।

13 14

हालांकि एनसीआरटीसी के अधिकारी मानते हैं कि रैपिड और बुलेट दोनों अपने आपमें अलग प्रोजेक्ट हैं। रैपिड से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस समय दुहाई डिपो से लेकर गाजियाबाद के बीच के पांचों स्टेशनों (दुहाई डिपो, दुहाई, गुलधर, साहिबाबाद व गाजियाबाद) के 17 किलोमीटर लम्बे इस प्रायोरिटी सेक्शन पर रैपिड संचालन के लिए सभी तैयारियां हर स्तर पर पूर्ण कर ली गई हैं। पीएमओ से हरी झंडी मिलते ही रैपिड के उद्घटन की तिथि फाइनल कर दी जाएगी।

टिकट पर अभी भी असमंजस

रैपिड में सफर करने वाले यात्रियों के लिए टिकट दर अभी तक फाइनल नहीं हो पाई हैं। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सरकार के स्तर का है। वहीं से टिकट की दरें फाइनल होंगी। हालांकि बीच में इस बात की चर्चा हुई थी कि रैपिड का किराया दो रुपये प्रति किलोमीटर की दर से तय हो सकता है, लेकिन इसी बीच यह भी चर्चा आम हुई कि दो के स्थान पर तीन से चार रुपये प्रतिकिलोमीटर की दर से भी किराया तय हो सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img