Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

एडवांस स्टेज में पहुंचा रैपिडएक्स कॉरिडोर का काम

  • लगने लगे एस्कलेटर्स और लिफ्ट, फिनिशिंग का काम भी शुरू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एक ओर जहां रैपिडएक्स के प्रायोरिटी सेक्शन पर ट्रेन संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं वहीं दूसरी ओर रैपिड के आगे के कॉरिडोर पर चल रहा निमार्ण कार्य अपने एडवांस स्टेज में पहुंच गया है। रैपिड के स्टेशनों पर एस्कलेटर्स के साथ साथ लिफ्ट लगाई जाने लगी हैं तथा फिनिशिंग का काम भी अपने अन्तिम चरण में पहुंचना शुरू हो गया है।

08 19

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के मोदीनगर स्टेशन (नॉर्थ एंड साउथ) को फिनिशिंग टच दिया जा रहा है। यहां एक्सलेटर्स एवं लिफ्ट लगाई जानी शुरू हो गई हैं। इन दोनों स्टेशनों में कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म लेवल की स्लैब कास्टिंग पूरी कर ली गई है। कॉनकोर्स लेवल के सभी तकनीक रूम जिनमें आॅग्जिलियरी सब स्टेशन (एएसएस), स्टेशन कंट्रोल रूम (एससीआर), इलेक्ट्रिकल कंट्रोल रूम (ईसीआर), टेलीकॉम इक्युप्मेंट रूम (टीईआर) व सिग्नलिंग इक्युप्मेंट रूम (एसईआर) शामिल हैं, बनकर पूरी तरह से तैयार हो गए हैं।

इसके अलावा यहां प्लेटफार्म पर ट्रैक बिछाने का काम भी तेजी के साथ किया जा रहा है। इसके लिए इलेक्ट्रिक सप्लाई के लिए ओएचई के पोल भी लगाए जा रहे हैं। इन दोनों स्टेशनों की लम्बाई 215 मीटर व चौड़ाई लगभग 25 मीटर है। धरातल से प्लेटफार्म लेवल की ऊंचाई भी लगभग 16 मीटर रखी गई है। मोदीनगर के यह दोनों स्टेशन तीन लेवल पर तैयार किए जा रहे हैं।

12 21

जिनमें ग्राउंड लेवल, कॉनकोर्स लेवल और प्लेटफार्म लेवल शामिल हैं। दोनों स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए चार से छह एस्कलेटर्स लगाए जा रहे हैं। इनमें से कॉनकोर्स लेवल से प्लेटफार्म लेवल पर आने जाने के लिए दो एस्कलेटर्स का इन्स्टॉलेशन पूरा भी हो चुका है। इसके अलावा यहां चार लिफ्ट्स भी लगाई जा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार यहां दिल्ली-मेरठ मुख्य मार्ग को नौ नौ मीटर के दो कैरिज-वे में बांटा जाएगा और इन कैरिज-वे के दोनों ओर छह छह मीटर चौड़ी सर्विस लेन भी बनाई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img