Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

रसूलपुर विस्फोट कांड: नवनियुक्त दरोगा व बीट सिपाही पर फोड़ा ठीकरा, लाइन हाजिर

  • मृतक निसार के विरूद्ध भी दर्ज किया गया मुकदमा

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: क्षेत्र के गांव रसूलपुर में जान माल की तबाही वाले विस्फोट को लेकर सिलेंडर फटने के दावों के बावजूद नवनियुक्त दरोगा व बीट कांस्टेबल पर गाज गिरा दी गई है। मृतक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियां घटनास्थल की परिक्रमा में लगी है। कई दिन बाद भी मौके पर मलबा पड़ा है।

गांव रसूलपुर में निसार के घर हुए विस्फोट के भयानक हादसे में अफसरों द्वारा सिलेंडर फटने का दवा किए जाने के बावजूद हाल ही में तैनात हुए चौकी इंचार्ज दरोगा विजय कुमार शर्मा पर गाज गिरा दी गई। दरोगा के साथ बीट कांस्टेबल अमरजीत पर भी गाज गिरी है। कप्तान अजय साहनी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। बताया गया है कि लाइन हाजिर किए गए दरोगा की मात्र बीस दिन पूर्व ही चौकी इंचार्ज के रूप में महलका तैनाती हुई थी।

यह दरोगा अभी अपने हल्के की भौगोलिक स्थिति से वाकिफ भी नहीं हुआ था कि उस पर गाज गिर गई। पुलिस ने इस प्रकरण में मृतक निसार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी ओर घटना स्थल पर जांच एजेंसियों का आवागमन बना हुआ है। गुरुवार को एटीएस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इस टीम द्वारा ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। गौरतलब है कि रसूलपुर में निसार के घर हुए विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी हुए थे। धमाके से करीब आधा दर्जन मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं जिनमें दो मकान पूरी तरह ध्वस्त हैं। प्रशासन द्वारा मौके पर पड़ा मकानों का मलबा कई दिन बाद भी हटवाया नहीं गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img