Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

राठी खाप ने दिया भाकियू टिकैत को समर्थन

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: राठी खाप ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है।
शनिवार को राठी खाप की एक पंचायत कूकड़ा में राठी खाप के थांबेदार चौ कृष्णपाल राठी के आवास पर सम्पन्न हुई। पंचायत की अध्यक्षता राठी खाप चौ ब्रह्मसिंह राठी के प्रतिनिधि उनके पौत्र कृष्णदेव राठी ने की व संचालन टीटू राठी ने किया।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI

 

 

जिसमें चौ कृष्णपाल राठी थांबेदार कूकड़ा चौ सुरेंद्र राठी थांबेदार सलेमपुर चौ धीरसिंह राठी थांबेदार बेहड़ा थ्रू चौ बाबूराम राठी थांबेदार खेड़ी फिरोजाबाद चौ महक सिंह राठी थांबेदार इटावा चौ प्रमोद राठी थांबेदार करहेड़ा चौ गुलवीर राठी अशोक राठी प्रधान दुदाहेड़ी चौ योगेंद्र राठी थांबेदार नारसन व उत्तराखंड से सभी थांबेदार व नवीन राठी मण्डल अध्यक्ष भाकियू व पवन राठी ओमप्रकाश मास्टर जी बिन्नू राठी करहेड़ा उपस्थित रहे।

पंचायत में मौजूद सभी राठी खाप के थांबेदारो व खाप चौधरी प्रतिनिधि ने निर्णय लिया कि राठी खाप का पूर्ण समर्थन भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के साथ है जिसकी घोषणा 29 मई की काकड़ा में होने वाली सर्वखाप पंचायत में कर दी जायेगी।

क्योंकि जो आंदोलन किसान हितों में पहले भाकियू संस्थापक स्व चौ महेंद्र सिंह टिकैत ने किए है ओर अब वर्तमान में भाकियू अध्यक्ष व बालियान खाप चौ नरेश टिकैत ओर भाकियू प्रवक्ता चौ राकेश टिकैत कर रहे हैं अन्य कोई भी इस मजबूती से किसानों की लड़ाई नही लड़ सकता। इसलिए राठी खाप भारतीय किसान यूनियन का समर्थन करते हैं और उनके साथ किसानों की लड़ाई में जैसे पहले मजबूती से खड़े हैं आगे भी खड़े रहेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img