Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

ई-पोस मशीन से परेशान राशन डीलरों ने सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: तहसील क्षेत्र के राशन डीलरों ने ई पोस मशीन से राशन वितरण में हो रही परेशानी का मुद्दा उठाते हुए पूर्ति निरीक्षक को ज्ञापन देकर समस्या के निदान की मांग की है।

राशन डीलरों द्वारा सरकार के निर्देश पर कार्ड धारकों को ई पोस मशीन से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। ई पोस मशीन नेटवर्क के जरिए चलती है सर्वर पर लोड अधिक होने के चलते महीने के शुरुआती दिनों में ई पोस मशीन सही से काम नहीं कर पाती है।

जिससे राशन डीलरों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। सर्वर की धीमी रफ्तार से राशन डीलर परेशान है। शनिवार को तहसील क्षेत्र के दर्जनों राशन डीलरों ने तहसील पहुंचकर अपनी समस्या को पूर्ति निरीक्षक के सामने उठाते हुए समस्याओं के निदान की मांग की।

राशन डीलरों का कहना था की ग्रामीण क्षेत्रों में ई पोस मशीन जिस नेटवर्क से चलती है उसकी स्पीड काफी कम रहती है। जिसके चलते एक कार्ड धारक को राशन देने में काफी समय लग जाता है। ई पोस मशीन के सही से कार्य न करने से खाद्यान्न लेने पहुंचने वाले कार्ड धारक लाइन में लगकर परेशान हो जाते हैं। कई बार कार्ड धारक राशन डीलरों के साथ अभद्रता भी करते हैं।

राशन डीलरों का यह भी कहना था कि ई पोस मशीन के जरिए राशन बांटना मुश्किल हो रहा है। अधिकारियों का दबाव महीने के शुरुआती दिनों में खाद्यान्न वितरण का रहता है। उधर नेटवर्क की समस्या तथा सर्वर के कभी भी डाउन हो जाने से ई पोस मशीन शोपीस बनकर रह जाती है। जिससे एक कार्ड धारक को ही राशन देने में घंटों लग जाते हैं।

कार्ड धारकों ने पूर्ति निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर ई पोस मशीन के संचालन में आ रही समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में राशन डीलर मोहम्मद नदीम ,जोगिंदर सिंह, नेमीशरण , प्रेम सिंह, इरफान अली , मदनपाल, सुरेश सिंह, मोहम्मद नईम, तिलकराम परवीन सिंह, कपिल कुमार आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img