Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

रवि अत्री ने उगले पेपर लीककांड के राज

  • तीन दिन के रिमांड पर लेकर एसटीएफ कर रही पूछताछ
  • कुछ ठिकानों पर भी लेकर जा सकती है गिरोह के शातिर आरोपी को

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक घोटाले के रिमांड पर आए रवि अत्री ने इस मामले से जुडेÞ कई राज पूछताछ में उजागर किए हैं। एसटीएफ की मेरठ यूनिट को पेपर लीककांड के मुख्य आरोपियों में शुमार रवि अत्री का तीन दिन का रिमांड मिला है। इससे पहले एसटीएफ की यही टीम राजीव नयन को भी रिमांड पर लाकर पूछताछ कर चुकी है। राजीव नयन को लेकर एसटीएफ की टीम मध्य प्रदेश समेत कई दूसरे इलाकों में लेकर गयी। सूत्रों ने जानकारी दी है कि जिस प्रकार से राजीव नयन को लेकर एसटीएफ की टीम कई जगह दबिशों को गयी थी, ठीक उसी तर्ज पर रवि अत्री को लेकर भी कार्रवाई की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि रवि अत्री व राजीव नयन को पेपर लीककांड का मुख्य सूत्राधार माना जा रहा है। इनकी गिरफ्तारी का लिंक गाजियाबाद से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ को मिल सका। पहले राजीव नयन और फिर रवि अत्री इन दोनों की गिरफ्तारी को एसटीएफ की मेरठ यूनिट के लिए बड़ी कामयबी के रूप में देखा जा रहा है। इस बीच यह भी जानकारी मिली है कि आने वाले दिनों में कुछ और भी गिरफ्तारियां संभव है। वैसे जहां तक पेपर लीककांड की बात है तो एसटीएफ अब तक पूरे मामले को बेपर्दा कर चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img