Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

बेगमपुल के पास धंसी सड़क, मचा हड़कंप

  • रैपिड के अंडरग्राउंड निर्माण से मकानों मे भी आई थीं दरारें

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बेगमपुल के पास सड़क धंसने से हड़कम्प मच गया। सड़क धंसते देख यातायात पुलिस ने बैरियर लगाकर वहां से आवागमन बंद करा दिया है। नगर निगम व एनसीआरटीसी के अधिकारियों को सूचना दी गई है, लेकिन मौके पर अभी भी कोई निरीक्षण करने तक नहीं पहुंचा है। मेरठ में इन दिनों रैपिड मेट्रो का काम अपने अंतिम चरण में चल रहा है। टीपी नगर तक मेट्रो ऊपर चलेगी। जबकि पुरानी दिल्ली चुंगी के बाद से लेकर कंपनी गार्डन तक रैपिड मेट्रो अंडर ग्राउंड चलेगी। दो वर्ष से अधिक समय से रैपिड मेट्रो के सुरंग निर्माण का कार्य चल रहा है।

08 9

दिल्ली रोड पर रैपिड मेट्रो की सुरंग के निर्माण की वजह से एक वर्ष पूर्व भी जमीन का कुछ हिस्सा धंसने से टेंशन बढ़ गई थी। दीपावली पर सड़क धंसने के बाद वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई थी और जहां सड़क धंसी वहां बैरिकेडिंग करके रास्ता ब्लॉक कर दिया गया था। अब बेगमपुल पर जीरो माइल स्टोन के पास शिवाजी चौक के पास दोपहर के समय अचानक सड़क धंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक यहां से पैदल ही गुजर रहा था। तभी उसे अपने पैर धंसता हुआ सा महसूस हुआ। युवक फौरन भागकर एक तरफ को हुआ तो एकदम से सड़क का बड़ा हिस्सा अंदर को गिर गया तथा वहां बड़ा सा गड्ढा हो गया।

यह देखकर आसपास भगदड़ मच गई। मौके पर ही यातायात व्यवस्थित करा रहे यातायात पुलिस कर्मी पहुंचे तथा धंसी हुई सड़क के चारों तरफ बैरियर लगाकर सड़क को ब्लॉक कर दिया। साथ ही एनसीआरटीसी तथा नगर निगम के अधिकारियों को फोन पर सूचना दी, लेकिन दोनों ही विभागों से कोई भी अधिकारी मौका मुआयना करने तक नहीं पहुंचा। सड़क धंसने के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों को यह चिंता सता रही है कि कहीं सुरंग के कारण और बड़ा हादसा न हो जाये।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img