जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: सिविल लाइन स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद् पंडित ललित शर्मा ने बताया कि चैत्र मास को सनातन धर्म का पहला महीना माना जाता है। इस महीने में मां दुर्गा की आराधना की जाती है।
इस साल चैत्र नवरात्र दो अप्रैल 2022 दिन शनिवार से आरंभ हो रहे है। इस बार मां घोड़े पर सवार होकर आ रही है। इस साल चैत्र नवरात्र में रवि पुष्प योग भी बन रहा है, जिसे बहुत ही शुभ फल दायी माना जाता है।

