- पदाधिकारियों का माला पहनाकर किया स्वागत
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: क्षमा रानी फाउंडेशन बिजनौर द्वारा महर्षि रविदास की शोभायात्रा का केंप कार्यालय गायत्री होटल सिविल लाईन पर भव्य स्वागत किया गया।
फाउंडेशन के वाइस चेयनमैन व वरिष्ठ समाजसेवी रामदर्शन अगवाल द्वारा आयोजित समारोह में सभी कार्यकर्ताओं का रविदास जयंती के सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
इस शुभ अवसर पर विधायक पति ऐश्वर्य चौधरी उर्फ मौसम, चेयरमैन पति शमशाद अंसारी, व्यापारी नेता मुकुल अग्रवाल, समाजसेवी सुमित सिघंल, सौरभ सिघंल, प्रकाशवीर, गगन गर्ग, राजकुुमार गोयल, सक्षम अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित रहे। शोभा यात्रा में सम्मानित युवकों, महिलाओं व पदाधिकारियों के जलपान की सुविधा की गई। शोभा यात्रा पदाधिकारियों ने क्षमा रानी फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

