Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

किसान महापंचायत में पहुंचने का आह्वान

  • सोमवार को प्रियंका गांधी चांदपुर में महापंचायत को करेंगी संबोधित

जनवाणी संवाददाता |

बुढ़नपुर: कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष फैयाजउद्दीन अंसारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर गांव वासियों से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान फैयाजउद्दीन अंसारी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से किसान महापंचायत में पहुंचने की अपील की।

रविवार को जनसंपर्क के दौरान फैयाज उद्दीन अंसारी ने कहा कि 15 तारीख दिन सोमवार को कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी चांदपुर के रामलीला मैदान में समय सुबह 11 बजे किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी।

इसलिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी के विचार सुनने के लिए गांव गांव जाकर लोगों से पुरजोर अपील की प्रियंका गांधी के साथ में राष्ट्रीय नेता भी शामिल होंगे। बताते चलें कि जिला बिजनौर के चांदपुर में इस किसान महापंचायत को एतिहासिक किसान महापंचायत बनाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान मंगलखेड़ा, हरोली, भेगपुर आदि गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके साथ में दीपक कुमार, राहुल और कमल कुमार आदि उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img