Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

रीडिंग आधारित बिलिंग व्यवस्था जल्द शुरू हो: श्रीकांत शर्मा

  • वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिए अधिकारियों को निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वर्तमान समय में बिजली के बिल को लेकर उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रबंध तत्र को जल्द से जल्द निवारण करने के निर्देश दिए। कहा कि उपभोक्ताओं के झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का निस्तारण प्राथिमकता पर किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

दरअसल ऊर्जा मंत्री डिस्कॉम प्रंबंधन के साथ रीडिंग आधारित बिलिंग, मीटर रीडरों की उपलब्धता, झटपट योजना एवं निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनो के निस्तारण तथा निजी नलकूप, जमा योजना एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों की दैनिक समीक्षा बैठक कर रहे थे।

वीडियो कांफ्रेसिंग में अरविंद मल्लपा बंगारी आईएएस प्रबंध निदेश पश्चिमाचल विद्युत वितरण निगम लि. ने कहा कि उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायातों का निस्तारण एवं झटपट कनेक्शन योजना व निवेश मित्र योजना के अंतर्गत पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

इसी क्रम मेें आईपी सिंह निदेशक वाणिज्य ने कहा कि उपभोक्ताओं की रीडिंग आधारित बिलिंग सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की रीडिंग आधारित बिलिंग एवं विद्युत संबंधित शिकायतों का निस्तारण करना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री को बताया कि आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण के लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगल लि. के 14 जनपदों में कुल 435 स्वयं सहायता समूह बनाए गए है।

जिनके द्वारा अब तक 1206 उपभो क्ताओं के लगभग 23.86 लाख विद्युत बिल जमा कराए गए है। इन जनपदों में सर्वाधिक जनपद बुलदंशहर द्वारा लगभग 11.86 लाख के विद्युत बिल स्वयं सहायता समूल द्वारा जमा कराए गए हैं। सूत्रों के अनुसार ऊर्जा मंत्री ने बिजली बिल में लेटलतीफी की शिकायतों पर भी नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता की तीन महीने से ज्यादा की स्टोर रीडिंग होने पर उसके बिल की वसूली एजेंसी से की जाएगी।

विद्युत विभाग उपभोक्ता के हितों के संरक्षण के लिए है, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं है। विद्युत उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल मिले यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाना है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर, उनके मीटर नंबर और मीटर की जीपीएस लोकेशन भी बिलिंग एजेंसी के माध्यम से एकत्र किये जाने थे।

इसके बाद भी इसका अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया। इस संबंध में पावर कॉपोर्रेशन को रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के निदेर्श दिए हैं। ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि यदि उनके यहां मीटर रीडर रीडिंग लेने नहीं आ रहा है, मीटर से सम्बन्धित या बिजली से जुड़ी समस्याओं की शिकायत 1912 पर जरूर करें।

चेकिंग अभियान में सबकुछ मिला सामान्य

बिजली विभाग द्वारा शुक्रवार को भी लिसाड़ी बिजलीघर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सब कुछ सामान्य पाया गया। किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं देखी गई। ये जानकारी अधिशासी अभियंता तृतीय सचिन कुमार ने दी। बता दें कि गुरुवार को जब बिजली विभाग की टीम लिसाड़ी गेट क्षेत्र में चेकिंग अभियान के लिए गई थी। चेकिंग करते समय एक घर पर उनको गड़बड़ी मिली थी। जिसके पश्चात टीम ने छत पर जाकर मुआयना किया, तो संबंधित लोगों द्वारा हमला बोल दिया गया था। जिसमें कर्मचारियों को काफी चोट आई थी। इस संबंध में बिजली विभाग द्वारा कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके पश्चात संबंधित थाने द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई की गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img