Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

दीवाली शॉपिंग के लिए बाजार सजकर तैयार

ग्राहकों को लुभाने के लिए शुरू किए विशेष छूट आफर

लक्ष्मी-गणेश और सिक्कों की अधिक मांग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: धन और ऐश्वर्य का प्रतीक लक्ष्मी को प्रसन्न करने का पर्व दीवाली शुक्रवार से धनतेरस के साथ शुरु हो जाएगा। दीवाली पर्व को भुनाने के लिए बाजारों में भी रौनक दिखने लगी हैं और कंपनियों समेत शहर के बड़े-बड़े शोरुमों ने ग्राहकों को लुभाने और त्योहार को भुनाने के लिए सभी सामनों पर 10 से 20 प्रतिशत की छूट कर दी है।

वहीं कंपनियों की ओर से भी ग्राहकों को इलेक्ट्रोनिक सामनों पर कूपन दिए जा रहे है। जिसमें लोगों के उपहार भी निकल रहे है। त्योहारों नजदीक आते ही बाजारों में भी भीड़ बढ़ने लगी है। जिससे दुकानदारों में बाजार में छाई मंदी छटने की उम्मीद जग गई हैं और धनतेरस पर धन की वर्षा होने की आस जग गई है।

लक्ष्मी-गणेश और चांदी के सिक्कों की डिमांड

त्योहारी सीजन शुरु होते ही सराफा बाजार में भी रौनक छाने लगी हैं, क्योंकि अब तक बाजार में मंदी छाई हुई थी। त्रिपुंड ज्वैलर के मालिक सर्वेश सर्राफ ने बताया कि धनतेरस पर अधिकांश लोग चांदी के लक्ष्मी गणेश और पुराने चांदी के सिक्खों की ही खरीदारी करते है। वहीं सोने की गिन्नी भी काफी पसंद की जाती है।

इलेक्ट्रॉनिक्स: गिफ्ट कूपन के साथ वारंटी पीरियड बढ़ाया

इलेक्ट्रोनिक बाजार में भी दीवाली नजदीक आते ही धूम मच गई है और लोगों ने धनतेरस को लेकर पहले से ही बुकिंग शुरु करा दी है। इस बार वीडियोकॉन, सैमसंग, एलजी समेत कई और कंपनियों ने गिफ्ट कूपन और ज्यादा वारंटी देकर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की है।

बेगमपुल स्थित बशीन इलेक्ट्रोनिक शॉप के संचालक गौरव ने बताया कि एलईडी टीवी और माइक्रोवेब की डिमांड सबसे अधिक है। इसमें अलग-अलग कंपनियों ने वारंटी एक साल से बढ़ाकर पांच साल कर दी है। वहीं, फ्रिज के साथ गिफ्ट कूपन दिए जा रहे हैं,जो ग्राहकों को लुभाने का काम कर रहे है।

बर्तन बाजार में भी मची धूम पैकिंग पर दी जा रही छूट

05 6

धनतेरस पर तांबा, पीतल और स्टील के बर्तन खरीदने की प्रथा है। काफी समय से बर्तन बाजार ठंडे पड़े हुए थे, लेकिन त्योहार नजदीक आते ही बर्तन बाजार में भी धूम मच गई है और लोगों ने अपने जरुरत के सामान खरीदने शुरु कर दिए हैं। बेगमपुल स्थित श्री बालाजी ट्रेडर्स के संचालक दीपक अरोरा ने बताया कि दीवाली पर गिफ्ट में दिए जाने वाले कप प्लेट्स आदि की पेकिंग पर शॉप की तरफ से छूट दी जा रही है। वहीं, दीवाली पर सबसे ज्यादा पीतल के बर्तनों की खरीदारी की जाती है।

सिक्कों की कीमत

  • पुराने सिक्कों की कीमत 950 सौ रुपये से शुरु होकर 10 हजार तक।
  • नए सिक्कों की कीमत एक हजार 50 रुपये से शुरु।
  • लक्ष्मी-गणेश मूर्ति तीन हजार से 5 हजार रुपये तक।
  • सोने की गिन्नी पांच ग्राम और 10 ग्राम की 30 से 50 हजार रुपये तक।

पीतल के बर्तनों के दाम

  • लोटा 280 से 950 रुपये तक।
  • थाली 450 से 1000 तक।
  • दीया 30 से 650 रुपये तक।
  • कलश 450 से 1650 रुपये तक।
  • भगोना 450 रुपये किलो।

धनतेरस पर की जाती है आयुर्वेद के जनक धनवंतरी पूजा

धनतेरस से ही दीवाली पर्व शुरू हो जाता है। यह पांच दिन का त्योहार भाईदोज पर जाकर समाप्त होता है। इस वर्ष धनतेरस शुक्रवार यानि 13 नवंबर को मनाई जाएगी। धनतेरस वाले दिन इस वर्ष अष्टलक्ष्मी का शुभ संयोग बन रहा हैं, जो कि खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।

ज्योतिषाचार्य आलोक शर्मा का कहना है कि धनतेरस पर सूर्य कृत उभयचरी नामक शुभ योग बन रहा है। इस योग के बनने से मां लक्ष्मी की पूजा करना विशेष फलदायी होगा। पांच दिवसीय दीप उत्सव धनतेरस से शुरु हो जाता है। धनतेरस वाले दिन आयुर्वेद के जनक धनवंतरी की पूजा भी की जाती है। ज्योतिषों के अनुसार 13 नवंबर को शाम 5 बजकर 34 मिनट से शाम 6 बजकर 1 मिनट तक खरीदारी के लिए शुभ मुर्हूत है।

प्रदोष काल शाम 5 बजकर 34 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 7 मिनट तक है। वहीं ज्योतिषाचार्य राहुल अग्रवाल का कहना है कि इस वर्ष दीवाली पर भी देव गुरु बृहस्पति और न्याय के देवता शनि कृपा दष्टि बरसाएंगे। पुष्प नक्षत्र का योग इस दीवाली को बेहद शुभ बना रहा है। वहीं धनतेरस के लिए कहा जाता है कि इस दिन सोना-चांदी खरीदने से घर में सुख समृद्धि आती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img