जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: श्रीराम कालेज के शारीरिक शिक्षा विभाग में कार्यरत सहायक प्रवक्ता विश्वदीप कौशिक को मुख्यमंत्री योगी द्वारा उत्तरप्रदेश दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय विवेकानन्द यूथ अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर जानकारी देते हुये शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि विश्वदीप कौशिक शारीरिक शिक्षा विभाग में सहायक प्रवक्ता के रूप में कार्यरत है तथा मल्लयुद्ध के अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी हैे। वह कजाकिस्तान में आयोजित वल्र्ड चैपियनशिप में उन्होंने दसवां स्थान प्राप्त किया था।
इसके अलावा वर्ष 2018-19 में भूटान में आयोजित साऊथ एशिया चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके अलावा विश्वदीप को वर्ष 2020 मे यूथ आइकाॅन अवार्ड युवा कल्याण विभाग द्वारा दिया गया था। इसके अलावा उन्होंने अन्य प्रतिोगिताओं जैसे आॅलइंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, व राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भी पदक जीत चुके है। यह पुरस्कार उत्तरपद्रेश सरकार ने विश्वदीप कौशिक विगत तीन वर्षो की उपलब्धियों को देखते हुये दिया है। विश्वदीप कौशिक के पिता सुबोध कौशिक बीएसएफ में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है।
अवार्ड जीतकर महाविद्यालय आगमन पर विश्वदीप कौशिक को श्रीराम ग्रुप आफ काॅलिजेज के चेयरमैन डा. एस सी कुलश्रेष्ठ, श्रीराम काॅलेज के निदेशक डॉ. अशोक कुमार, श्रीराम काॅेलज की प्राचार्य डा. प्रेरणा मित्तल, श्रीराम काॅलेज के डीन आईक्यूएसी डा.विनीत कुमार शर्मा, कम्प्यूटर एप्लीकेशन के डीन निशांत राठी, डीन मैनेजमेंट डा0 सौरभ मित्तल, श्रीराम गल्र्स काॅलेज के निदेशक डा0 मनोज धीमान, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम सहित महाविद्यालय के शिक्षको एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

