Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

मल्टी टास्किंग स्टाफ के 1000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। 10वीं पास उमीदवारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। कर्मचारी चयन आयोग ने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ कार्यालयों में मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ रिक्रूटमेंट हेतु अधिसूचना जारी कर दी है।

एसएससी द्वारा एसएससी एमटीएस भर्ती 2023 के लिए 1198 पदों पर भर्ती करेगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाकर 21 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

एसएससी एमटीएस भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा (01 अगस्त 2023 को): इस में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता: उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: इस एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और वर्णनात्मक परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क रु. 100/- का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) अथवा एसबीआई चालान के माध्यम से करना होगा। एससी/ एसटी/ भूतपूर्व सैनिक और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क पूर्णतया छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • उमीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  www.ssc.nic.in  पर जाएं।

  • होमपेज पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और सभी जानकारी और दस्तावेजों की जानकारी भरें।

  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img