Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

प्रवेश के लिए करना होगा इंतजार, विवि नहीं सुधार पा रहा खामियां

  • कोरोना के चलते पहले ही लेट हो चुका है सत्र, अब मेरिट कर गड़बडी ने बिगाड़ा गणित
  • जुलाई से चल रही थी स्नातक प्रथम वर्ष के लिए पंजीकरण प्रक्रिया
  • शनिवार तक आएगी विवि की संशोधित मेरिट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि व उससे संबंधित मेरठ व सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में जुलाई माह से स्नातक प्रथम वर्ष को लेकर पंजीकरण प्रक्रिया चल रही थी। कोविड-19 के चलते कम हुए पंजीकरण की वजह से विवि की ओर से कई बार तिथि को बढ़ाया भी गया था।

उसके बाद विवि ने रविवार यानि 4 अक्टूबर को स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर पहली मेरिट जारी की, लेकिन अगले ही दिन विवि की ओर से अंक सत्यापन में हुई खामियों के चलते पहली मेरिट को स्थगित करते हुए जल्द से जल्द संशोधित मेरिट जारी करने की बात कही थी। मगर सप्ताह बीतने को है अभी तक विवि मेरिट जारी नहीं कर पाया है। सूत्रों की माने तो विवि में अभी सीबीएसई छात्रों की ओर से भरे गए अंकों का सत्यापन किया जा रहा है।

इसलिए संशोधित मेरिट जारी करने में समय लग सकता है। बता दें कि विवि की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए इस साल आनलाइन पंजीयन कराया गया है। मगर सभी बोर्ड का डाटा साफ्टवेयर में होने के बाद भी विवि स्तर पर खामी हुई और गलत आवेदन हुए। इससे जहां प्रवेश प्रक्रिया में देरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर नए सत्र की शुरुवात भी देर से होने की उम्मीद की जा रही है।

जबकि यूजीसी ने 30 अक्टूबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर एक नवंबर से नए सत्र की कक्षाएं संचालित करने की बात कही थी। विवि से संबंधित मेरठ और सहानपुर मंडल के नौ जिलों की बात करे तो एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में स्नातक के 41 कोर्सो में दो लखा के करीब सीटें है। बीए एडेड-राजकीय कॉलेजों में 22 हजार और सेल्फ फाइनेंस में 56 हजार से अधिक सीटें है। मेरठ के 41 कॉलेजों में 10590 सीटें है। इनमें 8 ब्यॉज और 6 गर्ल्स कॉलेज है।

कॉलेज में सीटों का हाल

  1. मेरठ कॉलेज 2400
  2. एनएएस कॉलेज 1070
  3. डीएन कॉलेज 1040
  4. आरजी कॉलेज 1360
  5. इस्माईल कॉलेज 880
  6. कनोहर लाल कॉलेज 560
  7. शहीद मंगल पांडेय कॉलेज 540
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img