जनवाणी ब्यूरो |
शामली: भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी क्षेत्र मोहित बेनीवाल बुधवार को पहली बार गृह जनपद के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान उनका बागपत जनपद की सीमा से लेकर पैतृक गांव खेड़ा गदाई तक करीब दो दर्जन स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। भाजपाइयों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल बुधवार को गृह जनपद शामली के दौरे पर आ रहे हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने पश्चिम क्षेत्र उप्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के सात अक्टूबर के प्रस्तावित दौरे के दौरान आयोजित स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने मंडलों के अनुसार तैयारी समय से पूरी कर लें।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के स्वागत कार्यक्रम का रूट मैप तैयार किया। जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का स्वागत एलम मंडल के नगर पंचायत एलम में जनपद शामली की सीमा पर किया जाएगा। एलम से कांधला, कैराना, शामली, बधैव, गोहरनी, भैंसवाल, गढीपुख्ता, राझड, भाट्टू होते हुए उनके निवास पैतृक ग्गांव खेडा गदई पर संपन्न होगा।

