Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

जन्म से कटे होंठ व कटे तालू वाले मरीजों के आपरेशन का पंजीकरण शुरू

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: जन्म से कटे होंठ और कटे तालू वाले बच्चे खिलखिलाकर मुस्कुरा सकेंगे। बच्चों की इस जन्मजात विकृति को दूर करने के लिए स्माइल ट्रेन संस्था द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट हेल्थ सिटी हॉस्पिटल की ओर से जिले में निःशुल्क पंजीकरण शिविर का आरम्भ 24 अप्रैल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में हुआ। जिसमे 19 मरीजों का पंजीकरण किया गया और 14 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार
ने दी।

उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन विकास खंडवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों / संयुक्त जिला चिकित्सालय में भी किया जाएगा। इसी क्रम में आज हरैया सतघरवा ब्लॉक के बच्चों का पंजीकरण दिनांक 24 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवपुरा में किया गया।

गैसड़ी एवं पचपेड़वा के बच्चों का पंजीकरण 25 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैसड़ी में किया जाएगा। गैड़ासबुजुर्ग एवं रेहरा बाजार के बच्चों का पंजीकरण 26 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैड़ासबुजुर्ग में तथा बलरामपुर रूरल, तुलसीपुर, उतरौला एवं श्रीदत्तगंज के बच्चों का पंजीकरण 27 अप्रैल को संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर में किया जाएगा। इसके अलावा समस्त ब्लॉक तथा शहरी क्षेत्र के छूटे हुए बच्चों का पुनः पंजीकरण 28 अप्रैल एवं 29 अप्रैल को संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर में किया जाएगा।

नोडल अधिकारी आर बी एस के डॉ एस के श्रीवास्तव ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसे बच्चे यदि आपके घर में या आसपास हैं, तो उनका पंजीकरण अवश्य कराएं और बच्चों को उनके चेहरे पर मुस्कान देने में विभाग का सहयोग करें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए डीईआईसी मैनेजर सितांशु रजक एवं स्माइल ट्रेन संस्था के प्रतिनिधि नीरज कुमार शर्मा के मोबाइल नंबर 9454159999 या 9565437056 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img