Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

UP B.Ed JEE 2024: शुरू हुई उत्तर प्रदेश बीएड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बताया जा रहा है कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने आज यानि 13 अगस्त को उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन संयुक्त प्रवेश परीक्षा की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in. पर जाकर यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग के लिए पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।

पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा, जोकि 750 रुपये है। आधिकारिक विवरणिका के अनुसार, यूपी बीएड सीट स्वीकृति शुल्क 5,000 रुपये है। काउंसलिंग शुल्क का भुगतान क्रेडिट, डेबिट, यूपीआई या नेट बैंकिंग सुविधाओं के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

इस दिन होगा अंतिम पंजीकरण

यूपी बीएड जेईई 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, चॉइस-फिलिंग कल 14 अगस्त से शुरू होगी। यूपी बीएड जेईई 2024 काउंसलिंग पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 अगस्त है। पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 21 अगस्त को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी, स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा और 24 अगस्त तक आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा।

यहां पढ़ें जानकारी

यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग राउंड 2 शेड्यूल के अनुसार, पंजीकरण 25 अगस्त से शुरू होगा। उम्मीदवारों को 31 अगस्त तक पंजीकरण फॉर्म जमा करना होगा। यूपी बीएड जेईई राउंड 2 चॉइस फिलिंग 26 अगस्त से शुरू होगी और 1 सितंबर को समाप्त होगी। यूपी बीएड जेईई राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 2 सितंबर को जारी किया जाएगा। यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, सीट स्वीकृति और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 8 सितंबर है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img