जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: आयुष विभाग द्वारा सोमवार को जल निगम के फील्ड हास्टल संगम लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, माल एवेन्यू लखनऊ में आयुष विभाग की ई पत्रिका का विमोचन, आयुष चिकित्सको की आधार प्रमाणित बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिए आयुष अटेंडेंस एप का शुभारम्भ, इनवेस्ट आयुष यूपी में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र का वितरण, पार्को में योग दिवस कार्यक्रम के लिए नगर विकास तथा आवास एवं शहरीय नियोजन विभाग से एमओयू किये जाने, आयुष आपकी रसोई में विषयक पुस्तिका का विमोचन, आयुष प्रचार प्रसार-जिंगल्स का लोकार्पण एवं आयुष विभाग द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री एके शर्मा, डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उपस्थित रहे।

