Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

राहत: एक हजार से कम हुए कोरोना के सक्रिय केस

  • एक मौत, 99 संक्रमित और 260 मरीज ठीक
  • शुक्रवार को कंकरखेड़ा और पल्हैड़ा में सर्वाधिक मरीज मिले

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जनपद में कोरोना के सक्रिय केस शुक्रवार को एक हजार से नीचे आ गए हैं। जिले में संक्रमण का ग्राफ फरवरी माह प्रारंभ होने के बाद से गिर रहा है। लगातार दूसरे दिन सौ से कम 99 नए संक्रमित मिले हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 260 रही है। संक्रमित की संख्या घटने से सक्रिय और होम आइसोलेशन के मामलों में और गिरावट हुई है। हालांकि की एक मरीज की उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।

सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि शुक्रवार को 5492 लोगों के सैंपल की जांच में 99 की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जनपद में 260 और मरीज कोरोना को हराकर ठीक हुए हैं। बताया कि सक्रिय केस 907 और होम आइसोलेशन में 871 मामले रह गए हैं।

शुक्रवार को 5131 नए लोगों के नमूने जांच को लैब भेजे गए और अस्पताल में 36 नए संक्रमित भर्ती किए हैं। 99 मरीजों में 71 नए और 28 संपर्क के केस हैं। जनपद में कंकरखेड़ा और पल्हैड़ा क्षेत्र में सबसे अधिक 14-14 केस मिले हैं। एक मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

21582 ने लगवायी कोरोना वैक्सीन

शुक्रवार को जनपद में 21582 लोगों ने कोरोना से बचाव को अपना टीकाकरण कराया। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग, हेल्थ वर्कर्स व फ्रंटलाइन वर्कर्स समेत 1219 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।

09 5

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में 15 से 17 आयु वर्ग में 1978 किशोरों को पहली और 1109 को दूसरी खुराक दी गई। बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 4622 ने कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाया। दोनों वर्ग में पहली डोज लेने वालों की कुल संख्या 6600 रही। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 12654 ने वैक्सीनेशन कराया है।

40938 का टीकाकरण बाकी

चार फरवरी तक जनपद में 98.40 फीसदी लोगों को कोरोना से बचाव की पहली खुराक मिल गई है। दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 72.5 फीसदी के आसपास है। जिले में अब 40 हजार 938 लोगों का टीकाकरण होना बाकी रह गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img