जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: उत्तराखंड के जिला टनकपुर निवासी एक युवती अपने पति संग मुंबई में रहती थी। वहीं पर थाना क्षेत्र के ग्राम लांबाखेड़ा निवासी सलमान उर्फ इकराम पुत्र सुबराति सेलून की दुकान करता था। आरोप है कि इकराम ने अपना नाम सोनू बताकर युवती को अपने झांसे में ले लिया और छह वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
पांच माह पूर्व इकराम ने अपने गांव में उस युवती से निकाह कर लिया। युवती को जब धर्म परिवर्तन का एहसास हुआ तो उसने इसका विरोध किया। आरोप हैं कि युवती के साथ आरोपितों ने मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया।
पीड़िता ने मामले की शिकायत थानाध्यक्ष स्योहारा आशीष कुमार तोमर से की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित युवक सलमान उर्फ इकराम, पड़ोस के युवक शाबिर पुत्र नामालूम, साबरा पत्नि अरकान व रुक्सार पत्नि इस्तकार के विरुद्ध जबरन धर्मपरिवर्तन कराने मारपीट करने व दुष्कर्म आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर इस्माल 6397986783

